पुल निर्माण में अनियमितता को ले लोगों में आक्रोश
बेतिया। योगापट्टी प्रखंड के दोनवार पंचायत के पीपरपाती गांव स्थित ओझवलिया व पटानी टोला को जोड़
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:13 AM (IST)
बेतिया। योगापट्टी प्रखंड के दोनवार पंचायत के पीपरपाती गांव स्थित ओझवलिया व पटानी टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोश है। घटिया ईंट लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण अजय ठाकुर ,श्रीराम सिंह ,लालसाहेब सिंह विजय सिंह, सुनील ठाकुर, विवेक ठाकुर शतिश ठाकुर ,वीरेन्द्र सिंह , रविन्द्र सिंह जगमोहन सिंह ,विरेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में अनियमितता अनियमितता बरती जा रही है 7 जिसकी सूचना दूरभाष पर स्थानीय अधिकारियों को दी गई है । उधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मनरेगा पीओ अब्दुल कलाम को दे दी गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें