Move to Jagran APP

आर्य समाज मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

बेतिया। नरकटियागंज, मकर संक्रांति पर्व को ले नगर के आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को भव्य रूप से खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM (IST)
आर्य समाज मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन
आर्य समाज मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

बेतिया। नरकटियागंज, मकर संक्रांति पर्व को ले नगर के आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को भव्य रूप से खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसके पूर्व हवन यज्ञ कर हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया गया। इसके बाद यहां प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आर्य समाज के मंत्री सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि आज के दिन से सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रविष्ट होने लगते हैं। जिससे मानव में शीत का धीरे धीरे समन होने लगता है। मकर संक्रांति के दिन हम सभी आपसी भाईचारा के साथ यह पर्व मनाते हैं। सुबह उठकर नहा धोकर सभी अपने साम‌र्थ्य के अनुसार दान पुण्य करते हैं। पुरोहित शत्रुघ्न ¨सह ने बताया कि आज के दिन भारतीय संस्कृति में दान देने की परंपरा है। जो हमारे संस्कृति में वैदिक काल से चली आ रही है। आज प्रत्येक लोगों को कुछ न कुछ दान अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने ऋग्वेद के माध्यम से दान देने की महत्ता पर प्रकाश डाला। पर्व को ले दोपहर बाद यहां खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु भोज में शामिल हुए। यहां देर शाम तक लोग प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का आनंद लेते रहे। आयोजन की सफलता में आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य, भरत प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद आर्य, अमरेश कुमार आर्य, कुणाल, विवेक, राहुल, देव प्रकाश, पुजारी प्रसाद, महादेव प्रसाद आर्य, अमरेंद्र प्रभाकर, विश्वनाथ प्रसाद आदि कई गणमान्य शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.