आंधी में कई घरों के छप्पर उड़े, हजारों रुपये का नुकसान
सेमरा में मंगलवार की शाम में आई आंधी-बारिश में थाना क्षेत्र के गांवों में कई घरों के छप्पर उड़ गए।
बगहा । सेमरा में मंगलवार की शाम में आई आंधी-बारिश में थाना क्षेत्र के गांवों में कई घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगह पेड़ उखड़ गए। इसमें कई मवेशी जख्मी हैं। जबकि हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पंचायत की कार्यपालक सहायक ऋचा कुमारी, मुखिया पुष्पा देवी, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र राम व वार्ड पार्षद सह उपमुखिया अभय कुमार पाठक ने पंचायत में भ्रमण कर आंधी से नुकसान का जायजा लिया। मुखिया ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान वार्ड नंबर पांच में हुआ है। इसमें ज्ञांती, बुधन चौधरी, गुडडू गोड़, मिश्री साह, प्रसाद गोड़, संजीत गोड़, गौरी, भीम कुशवाहा, हरेंद्र राय, लक्ष्मण साह, रवि शर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, भागवत चौरसिया, अनिल बैठा, मानती, आमना खातून, परवेज आलम, मनमोहन उरांव, अंशु साह, बदरून नेशा, रंजन श्रीवास्तव आदि के घरों के छप्पर उजड़ गए हैं। रंजन श्रीवास्तव छप्पर के नीचे दबकर जख्मी गये। ज्ञांति की गाय भी जख्मी है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र राम ने बताया कि पंचायत में हुई क्षति की जानकारी बीडीओ को दे दी गई है।