दर्जनों देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा भारत: सतीश
बगहा। एक समय था जब हम दूसरे देशों पर निर्भर थे। आज कई देश भारत पर निर्भर हैं। राजनीति
बगहा। एक समय था जब हम दूसरे देशों पर निर्भर थे। आज कई देश भारत पर निर्भर हैं। राजनीति चमकाने को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। देश रहेगा तभी राजनीति होगी। भारत दर्जनों देशों को वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है।
उक्त बातें राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दूबे ने शुक्रवार को शहरी पीएचसी में कही। कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक लोगो को प्रोत्साहित करने के लिए शहरी पीएचसी में अभियान की शुरुआत की गई। रास सदस्य ने कहा कि हमारे देश में वैज्ञानिक पहले भी थे लेकिन, उनकी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं हो पाता था। इससे पहले पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने श्री दूबे का स्वागत करते हुए बुकें देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष से ही जब कोई व्यक्ति किसी से मिलना नहीं चाहता था उस समय भी इनके द्वारा समय समय पर स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह वर्द्धन किया गया है। पीएचसी प्रभारी ने कहा कि विगत एक वर्ष में रैपिड एंटीजेन से 36 हजार चार सौ 35 लोगों की जांच की गई है। वहीं आरटीपीसीआर से पांच हजार नौ सौ 94 की जांच की गई है। जिसमें छह सौ 11 व्यक्ति संक्रमित मिले। प्रभारी ने कहा कि रैपिड एंटीजेन में 436 व्यक्ति तथा आरटीपीसीआर में 175 व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मात्र पांच व्यक्ति ही संक्रमित हैं। जिनको माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मौके पर रत्नेंद्र नाथ तिवारी, सतीश कुमार वर्मा, दीपक राही, मनोज कुमार सिंह, भूपनरायण यादव, सोमेश पाण्डेय, रीतू जयसवाल, दीपू तिवारी, रानू मिश्रा, सुमीत श्रीवास्तव, धन्नजय यादव, अमरेश श्रीवास्तव, बबलू यादव, ओमनिधि वत्स, विकास मिश्रा आदि उपस्थित थे।