होली के रंग को लेकर बच्चों में उत्साह, खरीदारी आरंभ
बेतिया। होली को लेकर बच्चे उत्साह में है।
बेतिया। होली को लेकर बच्चे उत्साह में है। उन्हें रंग गुलाल के साथ होली मनाने की चिता है। बच्चों को कहीं से फूहड़पन से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों पर होली का रंग चढ़ गया है। प्रियांशु राज बताते हैं कि इस बार होली में वह खूब होली अपने साथियों के साथ खेलेंगे। इधर निधि, राजनंदनी, पायल, पल्लवी ने अपने पापा से रंग अबीर व पिचकारी की खरीदारी की गई है। अभिनव, लक्ष्य, दीपांशु बताते हैं कि वह नए-नए कुर्ता पजामा पहन रंग गुलाल खेलेगा। सलोनी, पूजा, अर्चना, निधि बताती है कि इस बार वह अच्छे-अच्छे पकवान के साथ होली मनाएगी। हिमांशु, आशीष का कहना है कि खुशियां बांटने में अपने-अपने अभिभावकों व माता-पिता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलेंगे और सुरक्षित तरह से होली खेलेंगे। होली अन्य सभी त्योहारों से थोड़ा हटकर है। इसका संदेश मौज-मस्ती से परिपूर्ण है। मानव समुदाय अपने समस्त दुखों उलझन एवं संतापो को भूलाकर ही इस पर्व को उसकी संपूर्णता के साथ मना सकता है। फाल्गुन की पूर्णिमा ही नहीं अपितु पूरा फाल्गुन मास होली के रंगों से सराबोर हो जाता है। होली का त्योहार ज्यो- ज्यो निकट आता है त्यो-त्यो हम नए उत्साह से ओत-प्रोत होने लगते हैं। आचार्य दीपेंद्र पराशर, डॉक्टर धनंजय त्रिपाठी के अनुसार होली का पर्व प्रति वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस पर्व का विशेष धार्मिक, पौराणिक व सामाजिक महत्व है।