लाभुकों को दी गई आंगनबाड़ी सेवाओं की जानकारी
बगहा। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम किया गय
बगहा। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम किया गया। विभिन्न केंद्रों पर वार्ड सदस्य, विकास मित्र, टोला सेवक, महिला पर्यवेक्षिका, किसान सलाहकार , आदि की मौजूदगी में प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार के दिशा निर्देश एवं जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण के ज्ञापांक के आलोक में क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र विजयपुर केंद्र संख्या 1 ,02, 03, 124 एवं 286 पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम महिला पर्यवेक्षिका बंदना पांडेय की मौजूदगी में किया गया। केंद्र संख्या 1 पर आंगनबाड़ी सेविका रितु श्रीवास्तव ,सहायिका आमना खातून और ग्रामीण लाभुकों की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम किया गया ।महिला पर्यवेक्षिका ने ग्रामीणों को केंद्र पर मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया ।जिसमें केंद्र पर टीकाकरण ,वजन करने, साफ सफाई अन्नप्राशन ,पूरक पोषाहार आदि के बाबत बताया गया। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में लाभुकों के बीच विस्तार से चर्चा की गई और उसके फायदे बताए गए। लाभुकों को कन्या सुरक्षा योजना के बाबत भी जानकारी दी गई। मौके पर सेविका रितु श्रीवास्तव, सीमा मजूमदार, वार्ड सदस्य विनोद राम , नागेंद्र राम ,आशा चंदा गुप्ता, सुरेश राम ,सरिता देवी ,गोल्डी कुमारी, विजय राम , सुशीला देवी ,रंभा देवी, विष्णु देवी,मुख्तार राईन, अख्तर राईन, जेनब खातून ,बबीता देवी, अंगूरी खातून ,सुमन देवी, कृष्णा राम, प्रमिला देवी समेत अन्य लाभुक मौजूद रहे।