महागठबंधन व वामदलों ने निकाला आक्रोश मार्च
बेतिया। महागठबंधन व वामदलों की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बेतिया। महागठबंधन व वामदलों की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोश मार्च की शुरुआत नगर के राजड्योढ़ी से की गई जो नगर का भ्रमण करते हुए सोआबाबू चौक के रास्ते कलेक्ट्रेट चौक पर पहुंचा। महागठबंधन एवं वामदलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद कुशवाहा, कार्यकारी सचिव चांदसी प्रसाद यादव, महासचिव उदयचंद्र झा, संजय गुप्ता एवं जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार लगातार जन सरोकार पर आघात कर रही है। राष्ट्रभक्ति के नाम पर देश में ऐसी अवधारणा बना रही है कि सरकार से सवाल पूछने वालों को देशद्रोही घोषित किया जा रहा है। वहीं, प्रतिदिन मॉब ंिलचिग की घटनाएं घट रही हैं। आज देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे है। बिहार में युवाओं को काम और किसानों को पैदावार का दाम नहीं मिल रहा है।