Move to Jagran APP

बिहार: मानसून में डूबने का सिलसिला जारी, बगहा व सासाराम में चार बच्चों की मौत

मानसून में डूबने का सिलसिला शुरू है। इसी कड़ी में बिहार के बगहा व सासाराम में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 09:00 PM (IST)
बिहार: मानसून में डूबने का सिलसिला जारी, बगहा व सासाराम में चार बच्चों की मौत
बिहार: मानसून में डूबने का सिलसिला जारी, बगहा व सासाराम में चार बच्चों की मौत

पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। बिहार में मानसून की बारिश शुरू है। इसके साथ ही शुरू है डूबने का सिलसिला। ताजा मामले सासाराम व बगहा के हैं। वहां अलग-अलग घटनाओं में चार बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई।
पश्चिम चंपारण के बगहा सिथत धनहा थाना अंतर्गत डीही बरवा टोला गांव में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे  में दो बच्चे डूब गये। उधर, सासाराम में भी दो बच्‍चे डूब गए।

prime article banner

बगहा में डूबे दो बच्‍चे
जानकारी के अनुसार बरवा टोला निवासी नगीना यादव औऱ  फेकू पटेल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ  धान की रोपनी करने गए थे। परिजनों के घर से जाने के बाद नगीना यादव के आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप पटेल और फेकू पटेल के 10 वर्षीय पुत्र आकाश पटेल उनके पीछे-पीछे चले गए।

नगीना व फेकू के घरवाले जीां धान रोपनी कर रहे थे, वहां खेत में पहले से मिट्टी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसमें बारिश का पानी भरा था। दोनों बचचे उस गड्ढे में कब  डूब गये, किसर को पता नहीं चला। परिजन इस घटना से बेखबर धान की रोपनी करते रहे।

देर शाम में जब वे घर लौटे तो बच्चे नही थे। रात भर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कही कोई सुराग नही मिला। आज सुबह दोनों के शव मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.