पीपा पुल बनने से किसानों को मिली बड़ी राहत , आवागमन आरंभ
बगहा। शुक्रवार को गंडक नदी किनारे प्रति वर्ष गंडक पार के किसानों के गन्ना आपूर्ति के लिए बनने वा
बगहा। शुक्रवार को गंडक नदी किनारे प्रति वर्ष गंडक पार के किसानों के गन्ना आपूर्ति के लिए बनने वाला पीपा पुल का निर्माण पूरा हो गया। निर्माण पूरा होने के साथ ही गंडक के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल का विधिवत उदघाटन रालोसपा के प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने फीता काटते हुए किया। इस अवसर पर संवेदक मो. नौशाद ने बताया कि प्रति बैलगाड़ी से 20 रुपया शुल्क लिया जाएगा। उक्त पुल का निर्माण प्रति वर्ष बगहा चीनी मिल द्वारा किया जाता रहा है। इस बार काफी विलंब से पुल का निर्माण हुआ है। इस बार किसानों से शुल्क भी लिया जायेगा। इस अवसर जिलाध्यक्ष विजय पांडेय, बनारसी यादव, अम्बिका कुशवहा, शत्रुधन पटेल, महाजन मियां, ललन तिवारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।