Move to Jagran APP

नदियों के जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि पर कटाव, नगर में भी बढ़ी परेशानी

बगहा। नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदियों के जलस्तर में भी उतार चढ़ाव जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 11:49 PM (IST)
नदियों के जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि पर कटाव, नगर में भी बढ़ी परेशानी
नदियों के जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि पर कटाव, नगर में भी बढ़ी परेशानी

बगहा। नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदियों के जलस्तर में भी उतार चढ़ाव जारी है। इधर बीते तीन दिनों से भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदियों के जलस्तर में बढोतरी हुई है। जिसके कारण कृषि भूमि के कटाव का खतरा बढ़ गया है। हालांकि तटवर्ती गांवों में किसी तरह की समस्या अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का जन-जीवन बारिश से अस्त व्यस्त हुआ है। नगर के हिद सिनेमा रोड से शिव मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर नाला का पानी बह रहा है। वहीं नई बाजार में भी मुख्य सड़क पर ही जलजमाव का नजारा दिखाई दिया। सुबनी रोड, गोला बाजार के कुछ हिस्सों में भी यही समस्या है। इधर निचले भूमि वाले खेतों में जलजमाव हो गया है। जिससे गन्ने व धान के साथ सब्जी की फसलों में जलजमाव हुआ है। जिससे गन्ने व सब्जी की फसलों पर खतरा एकबार फिर से मंडरा रहा है। इधर जिन गांवों तक कच्ची सड़कें हैं। नदियों के जद में हैं। जहां पुल नहीं है। वहां आवागमन में अभी भी कठिनाई है। दोन के फिसलन भरे रास्ते पर राह की दुश्वारियां समाप्त नहीं हो रही हैं। इसके बावजूद बारिश का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम का मिजाज अभी भी बारिशमय बना हुआ तो, इधर मौसम विभाग भी आगामी 30 तारीख तक बारिश का अलर्ट कर रखा है। जिससे सभी क्षेत्रों में परेशानी बढेगी। वहीं तटवर्ती गांवों में भी समस्या खड़ी हो सकती है।

loksabha election banner

बयान : नदियों के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जिससे खतरे वाली बात नहीं है। सभी राजस्व कर्मियों को क्षेत्र पर नजर बनाकर रखने का निर्देश दिया गया है। विनोद मिश्रा, सीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.