Move to Jagran APP

होली के रंगों की बौछार से चहुंओर छाई रही मस्ती

रंगों का त्योहार होली मंगलवार को पूरे उत्साह उमंग व मस्ती के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:17 AM (IST)
होली के रंगों की बौछार से चहुंओर छाई रही मस्ती
होली के रंगों की बौछार से चहुंओर छाई रही मस्ती

बेतिया। रंगों का त्योहार होली मंगलवार को पूरे उत्साह, उमंग व मस्ती के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर हर कोई होली की मस्ती में सराबोर रहा। लोगों ने अपने अपने अंदाज में होली मनाई। बड़े बुजुर्ग एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डाला, तो किशोर व युवा कुर्ता फाड़ होली खेले। चेहरे पर रंग लगाने से लेकर शरीर पर रंगीन पानी डालने का दौर चला। इस दौरान मौज मस्ती करने, नाचने-गाने का सिलसिला रात तक चला। बच्चों की होली भी अपने आप में अनोखी रही। दौड़ाकर एक दूसरे को पकड़ना और मचलते हुए रंग लगाना होली के आनंद में चार चांद लगा दिया। बच्चों की टोली अपने घर के छतों से राहगीरों पर रंग फेंकते रहे। उनका होली सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था। महिलाएं भी होली खेलने मे पीछे नही रही। पति, देवर, जीजा से हंसी ठिठोली के साथ होली खेली। घर मे होली खेलकर वे अपने हमउम्र पड़ोसियों के साथ होली का लुत्फ लिया। पदाधिकारियों ने भी ड्यूटी के साथ-साथ होली का लुफ्त लिया।

loksabha election banner

इनसेट

होली की शाम रही रंगिन, अबीर खेलने घरो से निकले लोग

होली के अवसर पर आम लोगो ने सुखी होली को ज्यादा तरजीह दी। कई लोग सुबह में रंग खंलने से परहेज किया। लेकिन वही लोग शाम को तैयार होकर घरों से बाहर निकले। पडोसियों, मित्रों के घर पहुंचे और हैपी होली बोलते हुए जमकर अबीर लगाया। इस दौरान खाने खिलाने का भी दौर चला। लोगो ने लजीज पकवानों का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। होली के अवसर पर शराबबंदी का खासा असर दिखा। शराबी और हुड़दंगी सार्वजनिक स्थलों से गायब रहे। चारो तरफ शांति का माहौल रहा। पुलिस भी चौकस दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.