Move to Jagran APP

घर में मिला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

बगहा। रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी निवासी गुलाब राम के घर में 10 फीट लं

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 12:12 AM (IST)
घर में मिला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
घर में मिला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

बगहा। रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी निवासी गुलाब राम के घर में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। जब ग्रामीणों ने इस विशाल अजगर को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजगर को पकड़ा जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि जब वे लोग घर के पीछे की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर आंगन में घूम रहा था जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर को घंटो मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जटाशंकर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया पहाड़ी अजगर लगभग पांच वर्ष का व्यस्क नर है। इसका वजन लगभग 24 किलोग्राम है। पहले जानकारी के अभाव में इन सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से अब सापों को बचाया जा रहा है। जो सराहनीय पहल है। ग्रामीणों की जागरूकता के कारण अब तक सैकड़ों सापों की जान बचाई गई है। ढाई किलोमीटर तक सांप के साथ सफर करता रहा युवक बगहा। सांपों को देखकर अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है। लेकिन, बगहा का एक युवक करीब करीब आधे घंटे तक सांप के साथ सफर करता रहा। हालांकि उसे इस बात की जानकारी तब हुई जब वह बाइक को खड़ी कर उतरा। दरअसल, सांप बाइक के इंजन में घुसकर बैठ गया था। बाइक रुकने के बाद सांप बाहर निकाला तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों की मदद से सांप को बाइक से बाहर निकाला गया। यह घटना शनिवार देर शाम की है।

loksabha election banner

गांधीनगर के अशोक कुमार अपनी ग्लैमर बाइक से बगहा बाजार पहुंचे और बाइक खड़ी कर नीचे उतरे। बाइक से यात्रा के दौरान उन्हें इंजन से अजीब सी आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन, तब युवक ने ध्यान नहीं दिया। बाइक से उतरने के बाद अचानक उन्हें सांप दिखाई दिया। अशोक के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। बड़ी मुश्किल से बाइक से सांप को बाहर निकाला गया। इसके बाद सांप की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सांप कोबरा प्रजाति का था। लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा में सांपों के महत्व को देखते हुए उसे जिदा छोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.