संक्रमितों का गिरा ग्राफ, 144 की जांच में 12 मिले पॉजिटिव
बगहा। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। जो राहत भरी खबर है। र
बगहा। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। जो राहत भरी खबर है। रविवार को कुल 144 लोगों का टेस्ट किया गया। जिसमें से 12 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर हुए यात्रियों के जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले हैं। सभी जांच एंटीजेन किट से की गई थी। जिसमें 111 पीएचसी में व 33 स्टेशन पर टेस्ट किया गया था। इसकी जानकारी लेखापाल रंजन कुमार ने दी। बताया कि सभी संक्रमितों को उचित परामर्श व दवा उपलब्ध करा दिया गया है। सभी को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक हीं रहता था। जिसका ग्राफ दो दिनों से गिरा है। इधर रविवार को कुल टीकाकरण 210 लोगों का किया गया। जिसमें से 18 से 44 वर्ष के आयु वालों को 100 डोज व 45 से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के बीच 110 डोज दी गई। बताया कि सभी 18 से ऊपर वालों को प्रथम डोज का टीका पड़ा। जबकि 45 से ऊपर वालों में प्रथम के साथ दूसरे डोज का वैक्सीन भी दिया गया। बता दें कि बीते रविवार से हीं 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका देने का कार्य शुरू किया गया है। इधर सोमवार को भी स्थानीय पीएचसी में युवाओं के साथ अधेड़ व बुजुर्गों को भी टीका दिया गया। जबकि पीएचसी के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी जांच का कार्य हुआ। हालांकि कितने लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। वहीं कितने लोगों का टेस्ट किया गया। इसकी सूचना संवाद प्रेषण तक नहीं मिल सकी है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने बताया कि सभी कार्यों की लगातार मॉनीटरिग की जा रही है।