Move to Jagran APP

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों स्वागत करेगा अमवा मन

बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि अमवा मन को टूरिस्ट स्पॉट बनाए जाने के बाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:10 PM (IST)
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों स्वागत करेगा अमवा मन
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों स्वागत करेगा अमवा मन

बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि अमवा मन को टूरिस्ट स्पॉट बनाए जाने के बाद यह जिले में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करेगा। अमवा मन (झील) जिले के प्रवेश द्वार पर अवस्थित एक बहुत ही खूबसूरत व मनोरम प्राकृतिक जलाशय है। अमवा मन पहले मत्स्य उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था लेकिन शीघ्र ही यह पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाएगा। डीएम श्री कुमार ने मंगलवार को अमवा मन में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से ये बातें कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इससे जल-जीवन-हरियाली को भी बल मिलेगा। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन के विकास के साथ-साथ स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। डीएम ने कहा कि अमवा मन को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व में जो निर्देश दिए गए थे, उसका अनुपालन बखूबी किया जा रहा है। जिले को पर्यटन हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पर्यटकों को बहुत जल्द ही अमवा मन (झील) की नैसर्गिंक छटा का सुखद अनुभव होगा।

बता दें कि यहां व्यू प्वाइंट, चिल्ड्रेन पार्क, फुट ब्रिज, बोट, वेटिग चेयर, जेटी, पाथ वे आदि का निर्माण पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाएगा। साथ ही बेहतर तरीके से पेवर ब्लॉक आदि के माध्यम से पाथवे का निर्माण, छोटे-छोटे आकर्षक डिजायन के शॉप्स भी खोले जाएंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त रवींद्र नाथ प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता मयंक सिंह, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.