Move to Jagran APP

नदियों व तालाबों के तट पर आज जलेंगे दीप, दीपदान के साथ बनेगी दीपावली

बगहा। देव दीपावली के उपलक्ष्य में शुक्रवार की संध्या पहर नगर के विभिन्न घाटों समेत तालाबों के किनारे दीप जलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 11:34 PM (IST)
नदियों व तालाबों के तट पर आज जलेंगे दीप, दीपदान के साथ बनेगी दीपावली
नदियों व तालाबों के तट पर आज जलेंगे दीप, दीपदान के साथ बनेगी दीपावली

बगहा। देव दीपावली के उपलक्ष्य में शुक्रवार की संध्या पहर नगर के विभिन्न घाटों समेत तालाबों के किनारे दीप जलेंगे। इस दौरान विधि पूर्वक पूजा अर्चना होगी और श्रद्धालु दीपदान कर जगत कल्याण की कामना करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही। गुरुवार को सभी घाटों की साफ-सफाई व साज-सज्जा हुई। दैनिक जागरण की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग समेत आम लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सभी वर्ग के लोग इसमें बढ़चढ़ कर शिरकत करेंगे। नगर के वार्ड संख्या एक कालीघाट मोहल्ले में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से यह आयोजन होगा। जिसमें आम लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। यहां 501 दीप जलेंगे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद श्रद्धालु दीपदान करेंगे। नगर के ऐतिहासिक पक्की बावली पर कुमार फाउंडेशन के बैनर तले आयोजन होगा। यहां 201 दीप जलेंगे। नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में शिक्षक व ज्योतिशाचार्य डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। वाल्मीकिनगर स्थित संगम तट पर स्वरांजलि सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा भाजपा, जदयू समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी दीपदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। लोगों ने की अपील, जरूर जलाएं एक दीप :-

loksabha election banner

देव दीपावली के उपलक्ष्य में हर व्यक्ति को कम से कम एक दीप दान जरूर करना चाहिए। इससे आयु लंबी होती है तथा आरोग्यता की प्राप्ति होती। नैतिक जागरण मंच के बैनर तले वार्ड संख्या एक कालीघाट मोहल्ला स्थित गंडक नदी के पावन तट पर आयोजन होगा। मैं अपील करता हूं कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शिरकत करें।

निप्पू कुमार पाठक, सचिव

नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट दैनिक जागरण की यह पहल तारीफयोग्य है। बनारस में हर साल इस दिन गंगा नदी तट पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन होता है। पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा। जिसको लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। अपने मोहल्ले के लोगों समेत नगरवासियों से अपील करता हूं कि दीपदान कार्यक्रम में शामिल होकर जगत कल्याण की प्रार्थना करें।

डॉ. अशोक कुमार मिश्रा, शिक्षक कुमार फाउंडेशन सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सहयोग करता है। इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर संगठन के सभी सदस्य बेहद उत्साहित हैं। कार्यक्रम पक्की बावली मंदिर परिसर में अवस्थित ऐतिहासिक पोखर पर आयोजित होगा। लोगों से अपील है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनावें।

आकाश कुमार, अध्यक्ष, कुमार फाउंडेशन सबुनी पोखर पर होगा आयोजन, तैयारी जोरों पर :- रामनगर, संसू. : दैनिक जागरण के पहल पर कार्तिक मास के अंतिम दिन पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाएगी। जिसमें नगर के सबुनी पोखर माई स्थान पर 501 दीपक जलाकर पूजा होगी। यह कार्यक्रम चंपारण कांवर संघ के तत्वावधान में आयोजित होगा। संघ के मंत्री रतन गुप्ता ने बताया कि जागरण की यह पहल सराहनीय है। इस बार सबुनी पोखर माई स्थान पर भव्य रूप से यह कार्यक्रम होगा। देव दीपावली के इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को पोखर पर बुलाया गया है। इसके अलावा अन्य श्रद्धालु भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिनके हाथों से दीपदान का आयोजन होगा। बता दें कि इसी दिन को गंगा स्नान के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धरती पर देवता भी गंगा स्नान के लिए आते हैं। इसको त्रिपुरारी पूर्णिमा स्नान के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन नजदीकी नदी में स्नान कर मिट्टी के दीपक को जलाना व दान करना काफी शुभ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.