शहरी पीएचसी में कंट्रोलरूम स्थापित, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
बगहा। शहरी पीएचसी से कंट्रोल रूम का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। जो सातों दिन 24 घंटे च
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:53 PM (IST)
बगहा। शहरी पीएचसी से कंट्रोल रूम का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। जो सातों दिन 24 घंटे चालू रहेगा। बीएचएम अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कोविड-19, बाढ़ व अन्य आपदा को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। जिसमें एक शिफ्ट में एक चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहेंगे। तीन शिफ्ट में संचालित होने वाले कंट्रोल रूम के लिए तीन चिकित्सकों सहित 18 स्वास्थ्यकर्मियों की ड़्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र के लोगों के सहायतार्थ एक हेल्प लाइन नंबर चालू किया गया है जो दिन रात सेवा में रहेगा। किसी भी समय उस पर कॉल कर चिकित्सीय सहायता लिया जा सकता है। डब्ल्यूएलएल नंबर 8544421972 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय सहायता ले सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें