जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र के भाग्य विधाता : जिलाधिकारी
बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र विविधताओं से भरा हुआ है।
बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र विविधताओं से भरा हुआ है। इसके बावजूद पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया जाता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वयस्कों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतबूत देश बनाने के लिए एक-एक वोट कीमती और महत्वपूर्णे है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी श्री कुमार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है ताकि शत-प्रतिशत व्यक्ति अपने-अपने मत का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि सभी व्यस्कों का वोटर कार्ड होना अत्यंत ही आवश्यक है। वोटर आई कार्ड सभी का बनें। जो व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हैं वे निर्वाचक सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों को सभी को निभाना होगा ताकि हमारा लोकतंत्र और भी मजबूत हो सके। पश्चिम चम्पारण जिले में एक साथ विधानसभा चुनाव और लोकसभा उप चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए गए हैं। जिला प्रशासन की पूरी टीम ने समन्वित प्रयास कर मेहनत करके यह उपलब्धि हासिल की है। जिस कारण पश्चिम चम्पारण जिले को पुरस्कृत भी किया गया है। इसके पूर्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का जिलाधिकारी अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर समाहत्र्ता नंदकिशोर साह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली एवं अपर निर्वाचन पदाधिकारी, मोहम्मद अशरफ अफरोज ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के औचित्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दिये गये संदेश का प्रसारण किया गया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।