लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं केंद्रीय संयुक्त सचिव
बगहा। रामनगर, बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक सह केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एप
बगहा। रामनगर, बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक सह केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एपी पाठक ने बड़गो स्थित अपने पैतृक निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया। लोगों को दही-चूड़ा, मिठाई के साथ ही अन्य पकवान परोसा गया। श्री पाठक ने बताया कि आम जनता की मांग पर इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। हम ट्रस्ट के माध्यम से लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। पर जनता का सहयोग हमें भी मिलेगी। इसकी मुझे पुरी उम्मीद है। हम जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। राजद के जिलाध्यक्ष मुन्ना त्यागी, तपन मिश्रा, कांग्रेस के मो. सानी, मुन्ना तिवारी, बबलू पांडे, समेत अन्य दर्जनों गणमान्य लोग एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ता इस भोज में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के माध्यम से गरीबों के बीच कंबल वितरण, बाढ़ राहत सामग्री का वितरण, सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों की सेवा आदि कई कार्य पूर्व में किया गया है।