पूर्व मुख्यमंत्री की मनाई गई जयंती
बगहा। पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय की 104 वीं जयंती पर रामनगर के तौलाहा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बगहा। पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय की 104 वीं जयंती पर रामनगर के तौलाहा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित गण्यमान्य ने उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने दोन नहर का निर्माण कराया। इसके अलावा बगहा को अनुमंडल का दर्जा देने में भी स्व. पांडेय का योगदान है। उनके कार्यों को हम भुला नहीं सकते हैं। केंद्र सरकार में रेल मंत्री के पद पर रहते हुए चमुआ स्टेशन का निर्माण के साथ ही यहां गाड़ियों के ठहराव के लिए उनके प्रयासों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता कांग्रेस के वरीय सदस्य मो. सानी ने किया। संचालन भोला पांडेय के द्वारा किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रमोद पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे साश्वत केदार पांडेय ने की। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. किरण शंकर झा, समाजसेवी राय चंद्र भूषण शर्मा, अवधेश पांडेय, हेमराज बैठा, तौलाहा मुखिया चंदन पासवान, हरेन्द्र द्विवेदी, मंटू पांडेय, पूर्व मुखिया विजय कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार चौबे के साथ अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।