कार्यकर्ता सम्मान समारोह में असहायों की सहायता का आह्वान
श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार के परिसर में रविवार को आयोजित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सामाजिक समरसतासफाई व असहायों की सहायता का आह्वान किया गया।
बगहा । श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार के परिसर में रविवार को आयोजित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता,सफाई व असहायों की सहायता का आह्वान किया गया। समारोह की अध्यक्षता भागवताचार्य फलाहारी बाबा व संचालन बजरंग दल के जिला मंत्री प्रिस पाठक ने किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण ''जय श्रीराम '' के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित करने के बाद प्रार्थना से की गई। तत्पश्चात जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सदस्य अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल में पद की प्रधानता नहीं है। सभी सदस्य समान है।उनके कार्यों की प्रधानता है। सेवा व समरसता के साथ क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्य ही महान हैं। वही प्रिस पांडेय ने कहा कि हिन्दू हित, गो रक्षा,धर्मांतरण पर विराम,सामूहिक कन्या विवाह व सामाजिक समरसता विहिप व बजरंग दल के मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पंचायत स्तर पर सफाई कार्य की शुरुआत करें।कमजोर व असहाय लोगों की सहायता करें। वही दुर्गा वाहिनी महिला मोर्चा के मुस्कान पांडेय ने कहा कि महिलाओं की रक्षा व सम्मान जहां होता है,वही राम राज्य की कल्पना की जा सकती है। सभी सदस्य महिला सम्मान की रक्षा के प्रति सजग रहें।वही हरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाज में फैले द्वेष,ईष्र्या व असहयोग की भावना को बदलना ही हमारा लक्ष्य है। समारोह को संबोधित करने वालों में भगवताचार्य फलाहारी बाबा, समरेंद्र किशोर,मुरारी शरण,अनिल गुप्ता, अशोक राव, प्रभाकर यादव समेत दर्जनभर कार्यकर्ता रहे।