आंधी और बारिश से जनजीवन बेपटरी
मंगलवार की संध्या पहर तेज आंधी व बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बगहा । मंगलवार की संध्या पहर तेज आंधी व बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के कारण कई फूस के घरों के अलावा टीन शेड वाले छप्पर उड़ गए। आंधी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रखंड के मधुबनी गांव के घर का छप्पर उड़कर चुरिहरवा गांव तक पहुंच गया। इधर आंधी के कारण गोबर्धना फीडर में करीब आधा दर्जन पोल टूटकर गिर गए हैं। वहीं कई जगहों पर बिजली का तार भी गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। इधर तौलाहा फीडर में भी तार गिरने से बुधवार को दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। तेज हवा के साथ बारिश से आम व लीची के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इधर चुरिहरवा गांव में स्थित नारायणी फीड कंपनी की चहारदीवारी गिरने के साथ उसके छप्पर भी उड़ने की सूचना है। साथ ही कुछ मशीनों को भी तेज आंधी से क्षति पहुंची है। इस आंधी व बारिश के कारण नगर की विद्युत आपूर्ति भी मंगलवार को संध्या के समय दो घंटे तक बाधित रही। परंतु, उसके बाद इसको सुचारू कर दिया गया। गोबर्धना व तौलाहा फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों में करीब 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है।
--------------------------------------
आम को व्यापक क्षति :-
आंधी के कारण आम व लीची के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई पेड़ के भी आंधी की वजह से गिरने की सूचना मिली है। हालांकि, गेहूं व सब्जी की फसल को आंधी से बहुत नुकसान नहीं हुआ है। प्रेक्षकों की माने तो बारिश कम हुई। साथ ही ओलावृष्टि नहीं हुई। जिसके कारण रबी फसलों को आंशिक रूप से ही नुकसान हुआ है। कई घरों के छप्पर उड़े :-
आंधी से कई फूस के घरों एवं टिन के छप्पर उड़ गए। हवा के जोर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छप्पर एक गांव से उड़कर दूसरे गांव तक पहुंच गया। नगर क्षेत्र में भले ही आंधी का अंदाजा कम लगा, पर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा नजारा खूब देखने को मिल रहा है। तौलाहा एवं गोबर्धना फीडर में गड़बड़ी को सुधारा जा रहा है। विद्युत आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। गोबर्धना क्षेत्र में पोल व तार कई जगहों पर गिर गए हैं। जिसकी मरम्मत की जा रही है।
गौतम कुमार, कनीय अभियंता विद्युत घर गिरने तथा आंधी से जान-माल के नुकसान की सूचना कहीं से भी नहीं मिली है। टिन व छप्पर उड़ने की सूचना मिली है। वैसे राजस्व कर्मचारियों को अपने- अपने क्षेत्र पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विनोद मिश्रा, अंचलाधिकारी