हड़ताल के बाद बैंक खुले, ¨लक फेल होने से जमा-निकासी बंद
बगहा। दो दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंक तो खुले लेकिन ¨लक फेल होने के कारण काम बाधित रहा। इसस
बगहा। दो दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंक तो खुले लेकिन ¨लक फेल होने के कारण काम बाधित रहा। इससे उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई। विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों ने बुधवार और गुरुवार को खुद को कार्य से अलग रखा था। इस दौरान अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। जिससे निकासी को लेकर समस्या उत्पन्न हुई। इस बीच शुक्रवार की सुबह बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ दिखी। लेकिन सुबह 11 बजे ¨लक फेल होने की सूचना मिलने से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। नगर के सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर जागेश्वर प्रसाद ¨सह ने कहा कि मेरे घर का निर्माण काम हो रहा है। दो दिन से बैंक बंद था। आज सामान की खरीदारी करनी है। मजदूरों को मजदूरी देनी है। सूचना मिल रही है कि ¨लक फेल है। एटीएम काम नहीं कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम क्या करें।
शिक्षक वाल्मीकि दूबे कहते हैं कि बैंक में पैसा जमा करना है। बैंक में अब पहले जैसे व्यवस्था ही नहीं है। बैंकों के काम काज की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
वार्ड 27 निवासी 70 वर्षीय साजदा बानो कहती हैं कि तीन दिन से लगातार बैंक आ रही हूं। पेंशन की राशि आ गई है। दो दिन हड़ताल के बाद आज राशि निकासी के लिए आई हूं। अब बताया जा रहा है कि ¨लक फेल है। बैंक पहले जैसे नही रहे।
डुमरिया निवासी रामप्रीत मुखिया ने कहा कि हम लोग ग्रामीण क्षेत्र से आये है। वहां चोरी होने की बराबर संभावना बनी रहती है। दो दिन वापस लौट कर हम लोग पैसा लेकर घर चले गये थे। आज आयें है तो बताया जा रहा है कि ¨लक फेल है।
पंचफेडवा निवासी उपेंद्र महतो ने कहा कि अब बैंकों की जवाबदेही पहले से कम होती जा रही है। बैंकों का उपभोक्ताओं के प्रति सम्मान भी कम होता जा रहा है। आज राशि की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि ¨लक फेल है।
-----------------------------
बोले बैंक कर्मी :-
एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि हम लोग हड़ताल में शामिल नही थे। हमारे यहां के उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नही हो रही है। निकासी और जमा के साथ साथ एटीएम भी काम कर रहा है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया बगहा बाजार के प्रभारी प्रबंधक रमेशचंद्र सिन्हा ने बताया कि दो दिन संघ के आहृवान पर हम लोग हड़ताल पर थे। आज सुबह आने के साथ ही बीएसएनएल की केबल कटने से ¨लक फेल हो गया है। बैंक का भी सेट भी काम नही कर रहा है। ¨लक के आते ही सभी सुविधा बैंक की बहाल कर दी जायेगी।