पीएम के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने की बूथों की ग्रेडिग
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की ओझा बरवा पंचायत स्थित बूथ संख्या 147 पर रविवार को जिलामंत्री बेबी झा के आवास के समीप प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बेतिया । योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की ओझा बरवा पंचायत स्थित बूथ संख्या 147 पर रविवार को जिलामंत्री बेबी झा के आवास के समीप प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिला मंत्री बेबी झा के मौजूदगी भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी बनाते हुए मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पीएम के मन की बात सुनी। सुनने के बाद बूथों की ग्रेडिग की गई। जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडे, लौरिया विधायक विनय बिहारी, विधानसभा प्रभारी राजेश जायसवाल, जिला महामंत्री मुरली मनोहर पांडे, प्रदेश कार्यसमिति राजन मिश्रा, जिला मंत्री बेबी झा उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अशोक यादव ने किया। मौके पर मिकू शुक्ला, हरेंद्र शर्मा, राकेश राय, दीपक सिंह, शंभू प्रसाद, बृजेश कुशवाहा, धीरज कुमार, नागेंद्र पांडे, शंभू प्रसाद, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार झा, प्रमोद ठाकुर, चंद्र प्रसाद कुशवाहा, बबलू दुबे, राजन कुमार यादव, मुखलाल राम, उपेंद्र मुखिया, निक्कु कुमार झा सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे।