Bihar Crime News : युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद वीडियो और फोटो कर दिया वायरल; पुलिस ने दबोचा
युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद युवती का फोटो और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया था। युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह घर छोड़ फरार हो गया था। अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
संवाद सहयोगी, बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा पहले युवती को प्रेम जाम में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया था।
युवती को बदनाम करने व वीडियो हटाने को कहने पर युवती के साथ गाली-गलौज करने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त सहजादा शेख उर्फ सहजाद शेख को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
युवती ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हाल के दिनों में एक युवती के द्वारा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए युवक को नामजद किया था। जिसमें आरोप था कि नगर थाने के छोटकीपट्टी निवासी युवक के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उसी क्रम में उसका गंदा वीडियो व फोटो भी लिया गया था।
जिसे दिखा कर युवक उसके साथ गंदी हरकत करता था। जिसका विरोध करने पर आरोपी के द्वारा वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह घर छोड़ फरार हो गया था। रविवार को इस कांड के अनुसंधानकर्ता सह पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार को सूचना मिली कि युवक को घर पर देखा गया। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें-
Lalu Yadav का 'जादू' पड़ा फीका, अपने ही घर में लगातार बढ़ रही टेंशन! इन 5 सीटों पर सबकी नजर