एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने लगाई दौड़
बगहा। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में समाज में शांति ला
बगहा। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में समाज में शांति लाने के लिए रन फॉर पीस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने दौड़ लगाई। एसपी ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि समाज में सछ्वावना कायम हो सके। खेलो बिहार पुलिस के तहत विभिन्न विद्यालयों में खेलकूद व प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शांति के लिए आयोजित इस दौड़ में शामिल लोगों ने बगहा-बेतिया मुख्य सड़क पर दौड़ लगाई। एसपी ने बताया कि इस तरह का आयोजन पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के आलोक में किया जाता है। जिसमें पुलिस के साथ-साथ आम जनता भी भाग लेती है। बता दें कि पहले दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने प्रतिष्ठान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया था। मैराथन दौड़ में पुलिस के साथ दौड़े लोग गोबर्द्धना। पुलिस सप्ताह पर मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें थानाध्यक्ष शंभू मांझी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस क्रम में तकरीबन दस किमी की दूरी दौड़कर तय की गई। दौड़ का आरंभ थाना परिसर से किया गया। जिसमें सैकड़ों पुलिस और पब्लिक शामिल हुए। सभी दौड़ लगाते सिगाही, सेवरही कुटी, पथरी गांव को पार कर राजहवा बांध तक गए। फिर वहां से इसी रास्ते वापस थाना परिसर तक पहुंच गए।
इसमें भाग लेने वाले पदाधिकारियों में एएसआइ उमेश रजक, शशिकांत यादव, बीएमपी के एएसआइ महेश राम समेत सैफ और बीएमपी के जवान के अलावा स्थानीय गणमान्यों में विजय राय, लालबाबू यादव, रामू राम, अशोक यादव, शंभू साह, ब्रजबिहारी साह, पूर्व सेना के जवान भरत यादव, रवि कुमार गुप्ता, रौशन कुमार राम, दीपू कुमार, निपु कुमार, चंदन कुमार देवनाथ राजनाथ कुमार, राजू साह, गुमस्ता जगदेव उरांव, धीरज कुमार देवनाथ शामिल रहे।