नगर के सात परीक्षा केंद्रों पर 4792 छात्राएं देंगी इंटरमीडिएट की परीक्षा
बगहा। आगामी एक फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी।
बगहा। आगामी एक फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा को लेकर बगहा नगर में सात केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सिर्फ छात्राएं परीक्षा देंगी। कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। सभी केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीसीएलआर सह प्रभारी एसडीएम मो. इमरान ने बताया कि जिन सात केंद्रों पर परीक्षा होगी उनमें प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा एक, सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठखौली, एनबीएस मिल्स हाई स्कूल नरईपुर, डीएम एकेडमी, आदर्श मध्य विद्यालय पठखौली और पंडित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर 4792 छात्राएं परीक्षा देंगी। ठंड को देखते हुए जूता मोजा पहनकर परीक्षार्थी केंद्र पर जा सकेंगे। इसके साथ सभी परीक्षार्थियों के टीकाकरण पर फोकस किया जा रहा है। केंद्रों पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थियों को बिठाया जाएगा। केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा सभी केंद्रों पर दो-दो दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। जिनकी देखरेख में सघन जांच के बाद ही केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासनिक महकमा संकल्पित हैं। इन केंद्रों पर इतने परीक्षार्थी : प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा :- केंद्राधीक्षक : सरोज कुमारी विज्ञान संकाय : 43 कला संकाय : 601 वाणिज्य संकाय : 01 वीक्षक : 66 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठखौली केंद्राधीक्षक : धीरेंद्रपत तिवारी विज्ञान संकाय : 73 कला संकाय : 722 वाणिज्य संकाय : 18 वीक्षक : 80
एनबीएस मिल्स हाई स्कूल नरईपुर :- केंद्राधीक्षक : मार्कंडेय सिंह विज्ञान संकाय : 89 कला संकाय : 688 वाणिज्य संकाय : 22 वीक्षक : 76
डीएम एकेडमी केंद्राधीक्षक : सुभाष प्रसाद विज्ञान संकाय : 72 कला संकाय : 849 वाणिज्य संकाय : 29 वीक्षक : 94 माउंटफोर्ट पब्लिक स्कूल केंद्राधीक्षक : चार्ली रफायल
विज्ञान संकाय : 38 कला संकाय : 410 वाणिज्य संकाय : 00 वीक्षक : 46
आदर्श मध्य विद्यालय पठखौली केंद्राधीक्षक : प्रकाश नारायण विज्ञान संकाय : 89 कला संकाय : 236 वाणिज्य संकाय : 00 वीक्षक : 26
पंडित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय केंद्राधीक्षक : अरविद कुमार उरांव विज्ञान संकाय : 75 कला संकाय : 777 वाणिज्य संकाय : 09 वीक्षक : 86