हजरत मोहम्मद सल्लाह की आज मनेगी यौमे पैदाइश
वैशाली। हाजीपुर में पैगम्बर नवी करीम हजरत मोहम्मद सल्लाह अलैह बसलम की यौमे पैदाइश पूरी पा
वैशाली। हाजीपुर में पैगम्बर नवी करीम हजरत मोहम्मद सल्लाह अलैह बसलम की यौमे पैदाइश पूरी पाकीजगी के साथ गुरुवार को मनायी जायेगी। इस मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के हथसारगंज पैठान टोली स्थित जमा मस्जिद के परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए हाजी मास्टर मो. अयूब सलमानी ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी गुरुवार को सुबह निकाली जायेगी। शोभा यात्रा हथसारगंज से अंजानपीर, बागमली, जौहरी बाजार, नून गोला, मस्जिद चौक, राजेन्द्र चौक, अनवरपुर चौक, रामाशीष चौक, अंजानपीर होते हुए मस्जिद में पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। इस अवसर पर वक्ता पैगम्बर हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। बैठक को मो. जफर, मो अप्पू, नईम, साहेब, रिक्की, मो बबलू, मो. मुन्ना सहित कई लोगों ने संबोधित किया।