Move to Jagran APP

गांधी सेतु पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता हाजीपुर वैशाली जाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 11:43 PM (IST)
गांधी सेतु पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
गांधी सेतु पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

वैशाली जाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लिया। पुल के मुआयना क्रम में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन पर सुपर स्ट्रक्चर एवं पूर्वी लेन को अंतिम रूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुल पर पैदल यात्रियों और साइकिल-मोटरसाइकिल के लिए बन रहे सर्विस लेन का मुआयना किया तथा इसके लिए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी सेतु पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सर्विस लेन का सु²ढ़ होना काफी महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने अभियंताओं से जानना चाहा कि सर्विस लेन का काम कब तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसे जून माह तक पूरी तरह तैयार कर लेने का लक्ष्य है।

मालूम हो कि केंद्रीय भू-तल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 7 जून को नवनिर्मित गांधी सेतु पूर्वी लेन का उद्धाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही अगले महीने से पुल के दोनों लेन पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। पूर्वी लेन पुल पर पैदल, साइकिल और बाइक चालकों के लिए अलग से सर्विस लेन की व्यवस्था की गई है, जिससे अब यहां लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। इस समय पुल पर पेंटिग और अंतिम सजावट का काम चल रहा है। गांधी सेतु के जर्जर हो जाने पर नवंबर 2016 में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया था। उस समय पुल के पश्चिमी लेन का सुपर स्ट्रक्चर 24 महीने में तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। इसी के साथ पूर्वी लेन को 18 महीने में मार्च 2020 तक चालू करना था। लेकिन इसके जीर्णोद्धार कार्य में दो साल से अधिक की देरी हो गई है। इसके लिए कोरोना लाक डाउन को कारण बताया जा रहा है। लेकिन अब वह इंतजार खत्म होने वाला है और गांधी सेतु के दोनों लेन पर अगले महीने से सभी तरह की गाड़ियां परिचालन शुरू हो जाएगा। सूत्रों ने बताया है कि निर्माण एजेंसी अगले चार साल तक इस पुल का रखरखाव भी करेगी। इससे पुल पर सुचारू यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण क्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, भवन निर्माण विभाग सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल आयुक्त मनीष कुमार, वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पटना से वैशाली जाने के दौरान यहां रुक कर जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.