Move to Jagran APP

हमें गर्व है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश : डीएम

जागरण संवाददाता हाजीपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वैशाली समाहरणालय सभागार मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:10 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:10 AM (IST)
हमें गर्व है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश : डीएम
हमें गर्व है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश : डीएम

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वैशाली समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार का सर्वाधिक महत्व होता है। मताधिकार प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति का सबसे बड़ा और सशक्त हथियार है और प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन के समय अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित कराना है।

कार्यक्रम का प्रारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान मनीष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन पर विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि आज हीं के दिन 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गयी थी। यह संस्था कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के गणतंत्र बनने के एक दिन पूर्व इसकी नींव पड़ी। मतदाताओं को जागरूक करने, उन्हें सशक्त और सचेत बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होता है। यह 12 वां आयोजन है।

पुलिस कप्तान मनीष ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को लगातार सशक्त बनाने के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक निर्वाचन में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए शक्ति का प्रयोग, धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भावना के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भिक होकर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को भी सुनाया गया। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर एसडीओ, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी वरीय उपसमाहर्ता, सहित अन्य पदाधिकारी, समाहरणालय संवर्ग के कर्मी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौसर परवेज खान बीआरपी गोरौल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.