दो अपहृत महिलाओं को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया बरामद
बिदुपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से अपहृत दो महिलाओं को अलग-अलग जगहों से बरामद कर न्यायालय में पेश कर उ
बिदुपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से अपहृत दो महिलाओं को अलग-अलग जगहों से बरामद कर न्यायालय में पेश कर उनका बयान दर्ज कराया। उनमें से एक का अपहरण एक सप्ताह पहले जबकि दूसरी महिला का अपहरण एक सप्ताह पहले मथुरा गांव में यज्ञ देखने के दौरान हो गया था।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि एक वर्ष पहले अपहृत महिला को हाजीपुर से बरामद किया गया, जबकि एक सप्ताह पहले अपहृत हुई महिला बेगूसराय से बरामद की गई। मामले के अनुसंधानक सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अपहृता मथुरा स्थित महायज्ञ से यज्ञ देखने के दौरान गायब हो गयी थी। उसके परिजनों ने थाना कांड संख्या 177/18 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसे बेगूसराय से बरामद किया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। इधर थाने में महिला ने बताया कि वह ससुराल के एक व्यक्ति से तंग आकर घर छोड़कर फरार हो गयी थी। वहीं दूसरे बरामदगी में कांड के अनुसंधानक सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार ने बताया कि महिला एक वर्ष पहले गायब हो गयी थी। मामले को ले उसके नाना ने अपहरण की एफआइआर दर्ज करायी थी। उसे हाजीपुर समता कॉलोनी से बरामद किया गया।