सराय के ऋषव ने एनडीए में लाया 159 वां रैंक
संवाद सूत्र, भगवानपुर : कहते हैं हौसले बुलंद हों तो मंजिल मिल ही जाती है। कुछ ऐसा ही
संवाद सूत्र, भगवानपुर :
कहते हैं हौसले बुलंद हों तो मंजिल मिल ही जाती है। कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाया है बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के सराय बाजार निवासी रामबाबू साह के प्रपौत्र
ऋषव कुमार ने। ऋषव को एनडीए में 159 वां रैंक प्राप्त हुआ है ।
ऋषव का परिवार शुरू से ही कृषि कार्य से जुड़ा रहा है। उसके पिता संजय कुमार पप्पू सराय हाट में राशन की दुकान चलाते हैं जबकि चाचा आशुतोष कुमार दीपू युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष हैं। श्री दीपू बताते हैं कि ऋषव को शुरू से ही भारतीय सेना में जाने की लालसा थी। कड़ी मेहनत कर उसने अपना मुकाम पा लिया है। वहीं ऋषव के माता-पिता भी कहते थे कि बेटा देश की सेवा में रहे। जैसे ही ऋषव का रैंक आया उसके परिवार जनों के खुशियां छा गईं। ऋषव के सराय स्टेशन रोड स्थित घर पर समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों का बधाई देने का तांता लग गया।
ऋषव के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सामाजिक सेवा संस्थान के डॉ आमोद प्रबोधी, राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किसलय किशोर, स्थानीय मुखिया आमोद पासवान, सरपंच राजीव रजक, पैक्स अध्यक्ष मनोहर साह, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता, भगवानपुर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि साजेश पासवान, समाजसेवी जय प्रकाश नकुल, प्रखंड प्रमुख वैद्यनाथ चौधरी आदि ने ऋषव को बधाई दी। ऋषव की पढ़ाई 6 वीं तक सराय के निजी स्कूल में हुई। उसके बाद वह सैनिक स्कूल का इम्तिहान पास कर 10 वीं और 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर हिमाचल प्रदेश से की।