Move to Jagran APP

रघुवंश बाबू ने बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह एक सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके निधन से हम सभी लोगों को एक बड़ी क्षति हुई है। वे राजनीतिक रूप से किसी भी दल में रहे यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि जो उन्होंने अपने इलाके के लिए एवं राज्य के विकास के उद्देश्य के लिए किया वह सराहनीय है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:41 PM (IST)
रघुवंश बाबू ने बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: मुख्यमंत्री
रघुवंश बाबू ने बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, महनार (वैशाली) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह एक सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके निधन से हम सभी लोगों को एक बड़ी क्षति हुई है। वे राजनीतिक रूप से किसी भी दल में रहे, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि जो उन्होंने अपने इलाके के लिए एवं राज्य के विकास के उद्देश्य के लिए किया, वह सराहनीय है। रघुवंश बाबू ने बिहार और देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ महनार प्रखंड के पानापुर पहेमी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

सीएम ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में उन लोगों को एक साथ काम करने का मौका मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबों के मन में हमेशा उनके प्रति आदर का भाव रहा है। हमेशा उनकी बात सुनते रहे हैं। वे सब के साथ अच्छा संबंध रखते थे यह उनकी सबसे बड़ी खासियत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अपने विचार पर ²ढ़तापूर्वक कायम रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश बाबू ने जो दो पत्र लिखा था, उन पर जो कार्रवाई हो सकती है तत्काल करने का आदेश उन्होंने दिया है। प्रधानमंत्री ने भी इसकी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भी उनके निधन पर दुख जताया और साथ ही उन्होंने कहा कि जो पत्र लिखा गया है और उसको लेकर जो कार्य करना है उसको करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा की शुरुआत रघुवंश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में ही हुई थी और उन्होंने अपने पत्र में मनरेगा की सेवा किसानों को मिले किसान मनरेगा मजदूर के रूप में खेतों में काम करें वह इसके पक्ष में थे। पिछले दिनों एक बैठक में प्रधानमंत्री ने भी इस पर चर्चा की है और इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से मंतव्य और प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब होने के बाद भी उनके मन में जो विचार आया वह पत्र के माध्यम से उन्होंने लिखा, यह मामूली बात नहीं है। कहा कि वे चाहेंगे कि जो उनका विचार है, उनका जो सेवा भाव है उसको आगे बढ़ाया जाएगा।

मौके पर विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, महनार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह आदि ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री उनके स्वजनों से भी मिले। स्वजनों के अनुसार मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। स्वजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। इस मौके पर रघुवंश प्रसाद सिंह के भाई चचेरे भाई रघुपति सिंह, पुत्र सत्यप्रकाश, शशि शेखर,भतीजा खन्ना सिंह, ऋषिकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.