Move to Jagran APP

महागठबंधन में जल्‍दी शामिल होंगे कुशवाहा, रामविलास काे समय का इंतजार: रघुवंश

राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा व रामविलास पासवान को लेकर बड़े दावे किए हैं। जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 02:12 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:21 PM (IST)
महागठबंधन में जल्‍दी शामिल होंगे कुशवाहा, रामविलास काे समय का इंतजार: रघुवंश
महागठबंधन में जल्‍दी शामिल होंगे कुशवाहा, रामविलास काे समय का इंतजार: रघुवंश
वैशाली [जेएनएन]। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाराज चल रहे हैं। वे महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान भी समय का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के साथ कोई भी सहयोगी दल नहीं रहेगा। उनसे सब असंतुष्ट चल रहे हैं। पहले ही शिवसेना और उसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से नाता तोड़ा। बिहार में जीतन राम मांझी नाता तोड़ चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा काफी असंतुष्ट चल रहे हैं तथा समय के अनुसार वे महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान मौसम वैज्ञानिक हैं, वे समय का इंतजार कर रहे हैं। वे भी महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं।

loksabha election banner

विदित हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह ऐसा बयान पहले भी दे चुके हैं। इसके पहले उन्‍होंने जीतनराम मांझी के भी महागठबंधन में शामिल होने की बात कही थी, जाे सच निकली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.