Move to Jagran APP

स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान व कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

संवाद सूत्र राजापाकर (वैशाली) जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर बैकुंठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM (IST)
स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान व कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान व कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

संवाद सूत्र, राजापाकर (वैशाली):

loksabha election banner

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर बैकुंठपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता अवधेश राय के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष रोबिन सिन्हा, संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी जदयू महेंद्र राम, पूर्व विधानसभा प्रभारी सुधीर कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम प्रसाद सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के आरंभ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपस्थित जिले से आए पार्टी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर फूल-माला अर्पित किया। स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान में जदयू के वरिष्ठ नेता अवधेश राय ने 11000, सुधीर कुमार ने 11000 एवं पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार साह ने 51 सौ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि देकर रसीद प्राप्त किया। वहीं राजद से जदयू में आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बजरंग प्रसाद सिंह, उप मुखिया मनोज कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार साह, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, वीरचंद्र पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की सोच के साथ सबका साथ सबका विकास के साथ पार्टी के कार्यक्रम से उत्साहित होकर भारी संख्या में राजद से जदयू में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। उन सभी का स्वागत करता हूं। जो भी साथी आए हैं सबका पार्टी में सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में आए जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जदयू के वरिष्ठ नेता अवधेश राय ने फूल-माला व शाल देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन प्रखंड प्रवक्ता रामअवतार साह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू रवि कांत राय ने किया। मौके पर उपस्थित पार्टी के जिला प्रवक्ता महेंद्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रोबिन कुमार सिन्हा, मुन्ना सिंह, संतोष कुशवाहा, सुनील कुमार गुप्ता ,रामअवतार साह, रविकांत राय, अमरेश कुमार, कुणाल कुमार, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक वाटिका, भीम कुमार, रामप्रवेश राय, रंजन कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.