चोरी के आरोप में एक को पकड़ पुलिस को सौंपा
इस्माइलपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में चोरी का प्रयास कर रहे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। इस संबंध में अंकुश कुमार ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, गोरौल : इस्माइलपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में चोरी का प्रयास कर रहे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। इस संबंध में अंकुश कुमार ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया है कि चार की संख्या में चोर उनके घर में घुस गए। खटपट की आवाज आई तो उनलोगों ने शोर मचाया। इस दौरान तीन तो भाग निकले लेकिन मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत बड़ा कपूर गांव निवासी राकेश पासवान को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें