Move to Jagran APP

विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका में भी हो रही नीतीश कुमार की चर्चा : कुशवाहा

सात निश्चय योजना ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। बिहार के विकास की चर्चा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना विश्व के शक्तिशाली देश अमेरिका में भी हो रही है। देश के विकास दर से ज्यादा बिहार का विकास दर है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:11 PM (IST)
विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका में भी हो रही नीतीश कुमार की चर्चा : कुशवाहा
विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका में भी हो रही नीतीश कुमार की चर्चा : कुशवाहा

संवाद सूत्र, जंदाहा :

loksabha election banner

सात निश्चय योजना ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। बिहार के विकास की चर्चा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना विश्व के शक्तिशाली देश अमेरिका में भी हो रही है। देश के विकास दर से ज्यादा बिहार का विकास दर है। यह बातें जंदाहा बाजार के कुशवाहा चौक स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिवस पर विकास दिवस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना शर्म की नहीं बल्कि गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने देश और दुनिया में बिहार और बिहारियों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद वर्ष 2005 के पहले बिहार में लगभग 6 दशक तक कई पार्टियों की सरकारें रही, कई मुख्यमंत्री बने, लेकिन विकास के मामले में बिहार में कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास कार्य हुआ है।

कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के दरवाजे तक भी विकास की रोशनी पहुंच रही है। बीस लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्य योजना पर दिन-रात चितन में लगे हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार की क्या दशा और दिशा थी, वह किसी से छिपी नहीं है। लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण का सिलसिला चल रहा था। लोग शाम ढलते भय से घर से नहीं निकल पाते थे। सरकारी अस्पतालों में बेड पर कुत्ते सोया करते थे। अस्पताल से डॉक्टर नदारद रहते थे। शिक्षा की स्थिति बदतर थी। विद्यालयों में ना भवन था ना शिक्षक थे। इन तमाम चुनौतियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता से बिहार के तस्वीर और तकदीर बदल दिया।

कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल एवं संचालन मुखिया विकास कुमार ने की। इस मौके पर जदयू दलित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ रमन, हाजीपुर लोकसभा प्रभारी दुर्गेश राय, महनार विधानसभा प्रभारी कुमारेश्वर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी, गजेंद्र प्रसाद राय, मिथिलेश निराला, मुखिया अरविद राय, राजनारायण राम, पूर्व उपप्रमुख भोला सिंह, मिथिलेश राय, राजीव राम, डॉ. रामनरेश ठाकुर, उपेंद्र राम, मदन कुमार आदि ने समारोह को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.