Move to Jagran APP

शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ने की है जरूरत : उपेंद्र

हाजीपुर। हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में रविवार को वैशाली जिला कुशवाहा संघ का 97 वां स्थापन

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 09:05 PM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ने की है जरूरत : उपेंद्र

हाजीपुर। हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में रविवार को वैशाली जिला कुशवाहा संघ का 97 वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के माला से भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अनमोल पूंजी है। इसके बगैर मानव पशु समान माना गया है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके लिए संघ को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कुशवाहा संघ में नि:शुल्क को¨चग की व्यवस्था करने की योजना बनाने एवं इस योजना में पूरी तरह से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, व्योवृद्ध कैलाश देवी, पूर्व मंत्री बसावन भगत, जिलाध्यक्ष आरपी रत्नाकर, महासचिव अनिल चंद्र कुशवाहा, अध्यक्ष कमल प्रसाद ¨सह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष आरपी रत्नाकर ने की जबकि संचालन राजेंद्र कुमार बनफूल ने किया।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद सदस्य सीपी सिन्हा, रालोसपा जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद ¨सह, जिला महामंत्री अनिल चंद्र कुशवाहा, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार बनफूल, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विनोद कुमार ¨सह, प्रदीप कुशवाहा, राज किशोर ¨सह, अकिलदेव ¨सह, संजय कुशवाहा, सर्वेश कुमार, दीपनारायण ¨सह, उमेश कुशवाहा, रतन कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, रोहित ¨सह, चंदन कुमार ¨सह, बसावन भगत, ललीता देवी, प्रदीप कुशवाहा, संजय दादा, रतन कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, नवीन कुमार, मुकेश कुमार मणी, एसबी प्रसाद कुशवाहा, ब्रह्मदेव भगत, गीता कुशवाहा, उषा सिन्हा, करूणा वर्मा, नीता कुमारी, अशर्फी ¨सह कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, विद्यानंद कुशवाहा, ब्रज किशोर ¨सह कुशवाहा, शिव प्रसाद ¨सह, विजय कुमार ¨सह, अनिल कुमार विमल, राज कुमार ¨सह, सुनील कुशवाहा, डॉ. धीरज कुमार, उपेंद्र ¨सह, शंकर ¨सह, नागेंद्र ¨सह, दीपनारायण ¨सह, शिव शंकर ¨सह, उमेश कुमार सुमन, मदन गोपाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.