राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कर्तव्य बोध दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
जागरण संवाददाता हाजीपुर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाषचंद्र बोस क
जागरण संवाददाता, हाजीपुर :
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाषचंद्र बोस की जयंती पखवाड़ा के तहत कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में किया। आयोजन के माध्यम से शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को जगाने की कोशिश की गई। महासंघ की ओर से प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख शंभूनाथ सिंह, संघ के नगर संचालक प्रह्लाद चौरसिया, प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार, नगर अध्यक्ष रंजन कुमार एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत शिक्षक मृत्युंजय कुमार मुन्ना, शारीरिक संवर्ग के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार इत्यादि ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के नगर अध्यक्ष रंजन ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री दिलीप कुमार ने किया। मौके पर अपने संबोधन में महासंघ के प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासंघ प्रत्येक वर्ष सभी प्रखंडों में स्वामी विवेकानंद व सुभाषचंद्र बोस की जयंती पखवाड़ा के तहत कर्तव्य बोध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस आयोजन के माध्यम से शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना जगाने का कार्य करती है। जो कोविड-19 आपदा में भी शिक्षकों ने अपने कर्तव्य को समझने के लिए इस शीतलहर जैसे मौसम में आकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके लिए शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्गदर्शक होते हैं।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एवं सुभाषचंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तरह जीवन में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सभी शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। वहीं मुख्य वक्ता प्रांत सह सेवा प्रमुख शम्भूनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षकों को एक आदर्श शिक्षक के रूप में समाज, बच्चों एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। नगर अध्यक्ष रंजन सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार मिश्र, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार राकेश, जिला संयुक्त सचिव कृष्ण मोहन कुमार, सुधांशु कुमार प्रभाकर, आशीष अभिषेक, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मुन्ना, नगर सचिव अनवर आलम, विनोद कुमार, शारीरिक संवर्ग अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमरेश, महिला संवर्ग के प्रदेश अधिकारी प्रियंका कुमारी, नूतन ठाकुर, इंदु कुमारी, नाजनीन अख्तर, मनोरमा कुमारी, रीना कुमारी, सलेहा खातून, दिनेश कुमार दिनकर, राम निहोरा सिंह, मो. एजाज आलम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।