Move to Jagran APP

प्रखंड प्रमुख के निरीक्षण में एसएफसी गोदाम में पाई गईं कई अनियमितताएं

संवाद सूत्र पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी ने शुक्रवार को निरीक्षण के क्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:46 PM (IST)
प्रखंड प्रमुख के निरीक्षण में एसएफसी गोदाम में पाई गईं कई अनियमितताएं
प्रखंड प्रमुख के निरीक्षण में एसएफसी गोदाम में पाई गईं कई अनियमितताएं

संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) :

loksabha election banner

प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी ने शुक्रवार को निरीक्षण के क्रम में एसएफसी गोदाम में कई अनियमितताएं पकड़ी है। निरीक्षण के क्रम में प्रमुख ने पाया कि आम उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली निर्धारित अनाज नही मिल पाता है। वही डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को कम अनाज के लिए मजबूर किया जाता हैं। प्रमुख ने जब गोदाम का निरीक्षण किया तो इस दौरान भारी मात्रा में सड़ा हुआ अनाज जो डीलरों को देने के लिए स्टोर किया गया था। यह देख हतप्रभ रह गई। इसके अलावे भी कई अनियमितताएं पाई गई। प्रमुख ने अपने निरीक्षण के क्रम में जो गलत देखा और उसे अवैध मानकर सहायक गोदाम प्रबंधक शिल्पी गांधी से इन अनियमितताओं की जानकारी लेनी चाही तो वह बिफर उठी। प्रमुख को कम तौल, बगैर वजन पट्टे पर अनाज का बैग डीलर को डिलीवरी किये जाने, डीलरों द्वारा विरोध करने पर बदसलूकी करने, सड़ा हुआ अनाज डीलर को वितरण किये जाने सहित अन्य शिकायतें मिली थी। इस संबंध में जब प्रमुख ने एजीएम से उनकी बात जाननी चाही तो वे भड़क उठी और बोली कि यह सब पूछने की चीज नही हैं। जान लीजिए यहां जो होता है वह सब सही है।

प्रमुख के निरीक्षण के दौरान ही अनाज लदे एक ट्रक पर से एक डीलर ने अनुरोध किया मुझे ट्रक पर से ही डिलवरी दिया जाए तो एजीएम नहीं दी। गोदाम में पूर्व से रखे गए अनाज का बोरा ही डिलवरी किया गया। जब दोनों अनाज के बोरा का तौल कराया गया तो ट्रक पर लदा एक बोरा अनाज का वजन साढ़े पचास किलोग्राम पाया गया वहीं गोदाम में पूर्व से रखे अनाज का बोरा जो डीलर को आपूर्ति किया जाता है उसकी तौल कराई गई तो उसका वजन मात्र 48 किलोग्राम पाया गया। जानकारी मिली कि प्रति माह इस गोदाम से करीब 8200 क्विटल अनाज का वितरण इस गोदाम से किया जाता हैं। निरीक्षण के क्रम में अपने अवैध कारनामे पर पर्दा डालने के लिए कई हथकंडे अपनाते हुए प्रमुख के साथ प्रोटोकाल को भी नजरअंदाज किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.