Move to Jagran APP

जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री नीतीश का जन्मदिन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस मनाते हुए केक काटे और उनके विकास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:09 PM (IST)
जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री नीतीश का जन्मदिन
जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री नीतीश का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस मनाते हुए केक काटे और उनके विकास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हाजीपुर में राम अशीष चौक सम्राट सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार अध्यक्ष संजय मालाकार, प्रदेश संगठन सचिव विनोद कुमार राय, हाजीपुर विधानसभा प्रभारी संतोष भास्कर, राधेश्याम सिंह, अनिता कुशवाहा, अजित किशोर नारायण, राजकुमार चौधरी राजू, सेवादल जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार लड्डू, प्रिस कुमार शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विजय श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, प्रो. सुनीता कुमारी, प्रो. सर्वेश कुमार दिवाकर, प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, मीडिया सेल संयोजक रामनिवास यादव, आदि शामिल हुए।

दूसरी ओर वरीय नेता संतोष कानन ने हाजीपुर विधानसभा के हरिहरपुर पुस्तकालय बूथ संख्या 216 पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चों एवं कमजोर बस्ती के लोगों में केक और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा, पप्पू जायसवाल, लालू यादव, राजकिशोर राय, पप्पू शर्मा, विनोद चौधरी आदि शामिल थे। वहीं दिग्घी कलां बूथ संख्या 187 अध्यक्ष कुमार सन्नी एवं सचिव दिवाकर कुमार के आयोजन में प्रदेश संगठन सचिव विनोद कुमार राय, बोचहां विधानसभा प्रभारी पंकज पटेल, परसा विधानसभा प्रभारी राधेश्याम मिर्जापुरी, डॉ. नेता राय, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता कुशवाहा, नीतू श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव आदि ने केक काटे।

बागमली स्थित चित्रांश सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा एवं श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अमरदीप फूलन ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में जयप्रकाश श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र कुमार, दीपक, छोटू, रमण, राजा, अमीर चौधरी, गन्नी पासवान, आदि शामिल थे। वहीं वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में विधानसभा मीडिया प्रभारी विजय कुमार मुन्ना के साथ जिला सहसंयोजक घुरन राय, राधेश्याम मिर्जापुरी, नगर अध्यक्ष चौधरी आप्तमान अभय आदि ने केक काटा। वीर अब्दुल हमीद फॉउंडेशन संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश चौरसिया, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका निर्मल, सचिव शिवशक्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, अमजद रजा, उत्तरबिहार अध्यक्ष लाल मोहम्मद आदि ने केक काट कर शुभकामनाएं दी।

राघोपुर : पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय ने अपने आवास पर मुख्यमंत्री के 70 वें जन्मदिन पर केक काटा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने 151 फलदार पौधे का वितरण किया। रुस्तमपुर मुखिया विनोद दास के दरवाजे पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सुरेश राय, रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य विनोद राय, देवेंद्र राय, मंजीत यादव, गिरजा राय, मुकेश राय आदि मौजूद थे।

महनार : जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय के नेतृत्व में केक काटा गया।

सहदेई बुजुर्ग : मुरौवतपुर में प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद मेहता के आवासीय एवं आलमपुर में रामनरेश सिंह के आवासीय परिसर में केक काटा गया। कार्यक्रम में राज्य परिषद सदस्य सह जिला मुख्य प्रवक्ता महेंद्र राम, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानन्द सिंह, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, विधानसभा प्रभारी सुदेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, आदि उपस्थित थे।

बिदुपुर : प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश के नेतृत्व में कर्पुरी सभागार शीतलपुर कमालपुर में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर राघोपुर विधानसभा प्रभारी अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, अनिल कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।

महुआ : परमानन्दपुर बुजुर्ग में पंचायत अध्यक्ष टिकू पटेल एवं बूथ सचिव संगीता गिरि, संजय कुमार गिरि, पूर्व मुखिया कमल चौधरी, रामचंद्र पटेल, लक्षमीकांत गिरि, भुनेश्वर झा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन के नेतृत्व में सुरेंद्र पासवान शास्त्री, ब्रजेश पटेल आदि ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

राजापाकर : जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा की अध्यक्षता में पचई जगदीश बीडी पब्लिक स्कूल परिसर में केक काटकर विकास दिवस मनाया गया। पातेपुर के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, नागेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद कुमार, शत्रुघन विश्वकर्मा, आदि शामिल हुए। मदर टेरेसा स्कूल परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिंह, अविनाश कुमार, अजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शिवनाथ सिंह ने जन्मदिन मनाया।

वैशाली : प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र राम एवं विधानसभा प्रभारी सुबोध सिंह ने केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाना। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, अरूण शर्मा, सुशील शर्मा, सत्येंद्र पासवान, अखिलेश पासवान, सर्वेश सहनी आदि शामिल हुए।

लालगंज : प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मनोज कुमार गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, बबलू भक्त, मिथलेश कुमार, प्रमोद पटेल आदि ने विकास दिवस मनाया।

चेहराकलां : उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुस्तफापुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुखिया उमेश भगत के नेतृत्व में केक काटा गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष हिमाचल कुमार, शिवचंद्र भगत, डॉ. सुरेंद्र राय आदि उपस्थित थे। सोनपुर में 11 पाउंड का केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, सोनपुर : स्थानीय रामसुंदर दास महिला महाविद्यालय प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने 11 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री के चलाए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती एवं संचालन सलाहकार परिषद सदस्य आनंद किशोर सिंह ने किया। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शी चौरसिया, विधानसभा मीडिया प्रभारी शंकर मालाकार, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, जिला महासचिव भगवान दासआदि ने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.