Move to Jagran APP

शहर से लेकर गांव तक संगठन की मजबूती में जुटें कार्यकर्ता : कुशवाहा

जदयू के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक संगठन की मजबूती में पूरी ताकत के साथ जुटें। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने की कोशिश करें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:29 PM (IST)
शहर से लेकर गांव तक संगठन की मजबूती में जुटें कार्यकर्ता : कुशवाहा
शहर से लेकर गांव तक संगठन की मजबूती में जुटें कार्यकर्ता : कुशवाहा

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : जदयू के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक संगठन की मजबूती में पूरी ताकत के साथ जुटें। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने की कोशिश करें। सरकार सभी वर्ग एवं तबके के कल्याण एवं विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में शहर से लेकर गांव तक न्याय के साथ विकास हो रहा है। पार्टी को आर्थिक तौर पर भी मजबूत बनाने को लेकर शनिवार को शुरू किए गए स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद व बिहार के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य जागेश्वर राय ने स्वैच्छिक सहयोग राशि के तहत चेक के माध्यम से पार्टी के कोष में 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का सहयोग अपनी ओर से प्रदान किया। साथ ही उन्होंने पार्टी की मजबूती को लेकर भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने जागेश्वर को उक्त राशि का प्राप्ति रसीद प्रदान करते जागेश्वर के प्रति आभार जताया।

loksabha election banner

इस मौके पर जागेश्वर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया है। साथ ही कहा है कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी मुख्यमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में दल के हित में काम करते रहेंगे। गौरतलब हो कि जागेश्वर वैशाली जिले में पार्टी के काफी कद्दावर नेता हैं। विधानसभा चुनाव 2010 में महुआ से चुनाव लड़े थे। काफी कम मतों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देते हुए दो बड़े पद दिए थे। पार्टी के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय परिषद का आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया था। महुआ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले जागेश्वर आमजन के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.