Move to Jagran APP

वैशाली के राघोपुर में शार्ट सर्किट से चार घर जले, एक महिला बुरी तरह झुलसी Vaishali News

वैशाली में शार्ट सर्किट से लगी आग ने इतना विकराह रूप लिया कि चार घर चल गए। घटना में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:45 AM (IST)
वैशाली के राघोपुर में शार्ट सर्किट से चार घर जले, एक महिला बुरी तरह झुलसी Vaishali News
वैशाली के राघोपुर में शार्ट सर्किट से चार घर जले, एक महिला बुरी तरह झुलसी Vaishali News

वैशाली, जेएनएन। जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चार घर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। आग की लपटें इतनी इतनी विकराल थीं कि चंद मिनट में चार घर जलकर राख हो गए। घटना जुड़ावनपुर करारी पंचायत के रहरिया टोला की है। अगलगी की इस घटना में झीमी राम, फूलचंद राम, मनोज राम, मिथिलेश राम के घर जल गए है। घटना में एक महिला भी बुरी तरह से झुलस गई है।

loksabha election banner

महिला का निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज

बताया जाता है कि घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। अगलगी की घटना में झीमी राम, फूलचंद राम, मनोज राम, मिथिलेश राम के घर जल गए। घर में रखी चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं सहित अन्य सामान जल गया। इस घटना में फूलचंद राम की पत्नी अनीता देवी का दाहिना हाथ पैर झुलस गया। उन्हें निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी स्थानीय थाना और अंचल कार्यालय को दी गई है। अगलगी से हुई क्षति का अंचल कार्यकाल द्वारा जायजा लिए जाने के बाद ही पीड़ितों को मुआवजा मिलने की संभावना जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.