Move to Jagran APP

पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गोलीबारी एवं पथराव

ुुु3333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:18 AM (IST)
पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गोलीबारी एवं पथराव
पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गोलीबारी एवं पथराव

वैशाली।

loksabha election banner

बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोकीमचक गांव में शनिवार की रात पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों में हो रही मारपीट की घटना के दौरान हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि पथराव से दो युवक जख्मी हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर बिदुपुर थाना की पुलिस पहुंच गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कोआरी चौक के निकट शुक्रवार की सुबह चंदेश्वर पासवान एवं मोहन भगत में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी थी। इस घटना में भी कई लोग घायल हुए थे तथा घटना के विरोध में लोगों ने लगभग चार घंटे तक हाजीपुर-जंदाहा मार्ग को जाम रखा था। मारपीट की घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिग भी की गई थी। मौके से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना को शिकायत भी की गई थी लेकिन इस मामले में पुलिस कुछ कर पाती तब तक दोनों पक्ष शनिवार की रात भी आपस में उलझ गए और मारपीट एवं पथराव की घटना घट गई। मारपीट के दौरान ही एक पक्ष की ओर से फायरिग शुरु हो गई। फायरिग की इस घटना में गोली लगने से कोआरी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. रामजनम पासवान के पुत्र संतोष कुमार जख्मी हो गए। जबकि पथराव से जगन भगत के पुत्र दिलीप कुमार एवं एक अन्य मृत्युंजय कुमार जख्मी हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोकीमचक गांव निवासी मो. राजा अंसारी समेत कई को आरोपित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.