सौतेली मां नाटक का मंचन
वैशाली। सांस्कृतिक संस्था त्याग के तत्वावधान में सौतेली मां नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर प
By Edited By: Published: Tue, 15 Mar 2016 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2016 10:07 PM (IST)
वैशाली। सांस्कृतिक संस्था त्याग के तत्वावधान में सौतेली मां नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नाटक का उद्घाटन बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद के पूर्व संयुक्त सचिव युगेश्वर राय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनींद्रनाथ ¨सह बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. रामाधार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। नाटक का निर्देशन नाट्य निर्देशिका ज्योति कुमारी ने किया। नाटक के प्रमुख कलाकारों में अमित, मनोज, कुंदन, गो¨वद रमण, माधव, प्रेम प्रकाश, निहारिका आदि शामिल थे। मंच का संचालन डा. रणविजय ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत संस्था त्याग के सचिव पंकज कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें