सेविका बहाली प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
वैशाली। लालगंज प्रखंड उप प्रमुख रमेश कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर लालगंज प्रखंड में चल रही सेविका-सह
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM (IST)
वैशाली। लालगंज प्रखंड उप प्रमुख रमेश कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर लालगंज प्रखंड में चल रही सेविका-सहायिका बहाली में भारी पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डीएम को दिए आवेदन में उप प्रमुख ने बहाली से पूर्व ही सेविका अभ्यर्थियों से बड़े पैमाने पर वसूली किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने भी 12 अप्रैल को डीएम को आवेदन दे कर मामले की जांच की मांग की थी। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें