हाजीपुर में मामूली विवाद के बाद तैश में आया पति, पत्नी और बहन के पेट में गोदा चाकू Vaishali News
हाजीपुर में पति ही पत्नी का दुश्मन बन गया। पत्नी को तो चाकू मारा ही बहन को भी नहीं बक्शा। दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैशाली, जेएनएन। हाजीपुर में शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद में पति ने तैश में आकर पत्नि के पेट में चाकू गोद दिया। बीच बचाओ करने आई बहन को भी उसने नहीं छोड़ा। उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर अवस्था में आरोपित की पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया है। चाकू मारकर आरोपित फरार हो गया है।
सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पश्चिमी गांव में रोशन कुमार पत्नी ललिता देवी औऱ बहन रुची कुमारी के साथ रहता है। रोशन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि रोशन का पत्नी से आए दिन किसी बात को लेकर विवाद चलता था। शुक्रवार को सुबह दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। कुछ ही देर में बात मारपीट में उतर आई। रोशन पत्नी को पीटने लगा।
कुछ ही देर में तैश में आया और चाकू उठाकर पत्नी के पेट में गोद दिया। यह देख बीच बचाव करने दौड़ी बहन को भी उसने नहीं छोड़ा। उसके पेट में भी चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। जबकि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां से आरोपित की पत्नी ललिता देवी को गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया है। सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंच गई है।