तिहरे हत्याकांड मामले में एक महिला गिरफ्तार
बिदुपुर थाने के मधुरापुर गांव में बीते वर्ष तीन धुर जमीन के लिये अपने चाचा और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में थाने में दर्ज कांड 201/19 मामले में नामजद आरेापित विवेक कुमार की पत्नी अंजली देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अंजली देवी भी मामले में नामजद आरोपित है।
संवाद सूत्र, बिदुपुर :
बिदुपुर थाने के मधुरापुर गांव में बीते वर्ष तीन धुर जमीन के लिये अपने चाचा और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में थाने में दर्ज कांड 201/19 मामले में नामजद आरेापित विवेक कुमार की पत्नी अंजली देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अंजली देवी भी मामले में नामजद आरोपित है। वहीं आरोपित विवेक कुमार और उसका भाई पुलिस की पकड़ से बाहर है।
मालूम हो कि बीते साल मधुरापुर गांव में तीन धुर जमीन के लिये एक के बाद दो और की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी। थाने में कांड संख्या 201/19 के तहत दर्ज त्रिभुवन सिंह की हत्या और उसके बाद उनके दोनों बेटे चंचल कुमार और राज रौशन की सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनो भाइयों की हत्या का मामला थाने में कांड 310/19 के तहत दर्ज है। इन मामले में दोनों आरोपित फरार है। पुलिस ने आरोपित विवेक कुमार की पत्नी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर के युसुफपुर स्थित किराए के मकान से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले में फरार अभियुक्तो को लेकर पूछताछ किया जा रहा है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।