Move to Jagran APP

जिले में दो दिनों में मिले 108 कोरोना पॉजिटिव

1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:19 PM (IST)
जिले में दो दिनों में मिले 108 कोरोना पॉजिटिव
जिले में दो दिनों में मिले 108 कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

वैशाली जिले में बीते दो दिनों के अंदर 108 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग बिहार के पोर्टल पर जारी सूची में बताया गया है कि शनिवार को जिले में 51 एवं रविवार को 57 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राहत की बात है कि जिले में बीते चार दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आयी है। हालांकि, अभी भी जिस तरह लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं, ऐसे में लोगों को काफी सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। इधर, कोरोना संक्रमित मरीजों को हाजीपुर स्थित आइटीआइ एवं होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मिले लोगों पर निगरानी रख रही है।

रविवार को हाजीपुर सदर अस्पताल समेत पूरे जिले में 2734 लोगों की कोरोना की जांच की गई। एंटिजेन किट से जिले में 2415 लोगों की जांच की गई। राहत की बात यह है कि जांच में मात्र 23 कोरोना पॉजिटिव ही मिले। कुल 2392 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार हाजीपुर सदर अस्पताल में की गई जांच में 4 पॉजिटिव एवं 131 निगेटिव, भगवानपुर में 1 पॉजिटिव एवं 161 निगेटिव, बिदुपुर में 1 पॉजिटिव एवं 112 निगेटिव, हाजीपुर सदर प्रखंड में 1 पॉजिटिव एवं 84 निगेटिव, जंदाहा में 2 पॉजिटिव एवं 98 निगेटिव, लालगंज में 2 पॉजिटिव एवं 128 निगेटिव, महनार में 2 पॉजिटिव एवं 136 निगेटिव, महुआ में 1 पॉजिटिव एवं 217 निगेटिव, पटेढ़ी बेलसर में 1 पॉजिटिव एवं 209 निगेटिव, पातेपुर में 1 पॉजिटिव एवं 93 निगेटिव, राघोपुर में 2 पॉजिटिव एवं 221 निगेटिव, सहदेई बुजुर्ग में 1 पॉजिटिव एवं 130 निगेटिव एवं वैशाली में 4 पॉजिटिव एवं 196 निगेटिव मिले। वहीं जिले के चार प्रखंडों राजापाकर में 142, चेहराकलां में 118, देसरी में 106 एवं गोरौल में 110 लोगों की जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.