¨सहवाहिनी पंचायत की मुखिया का भाजपाइयों ने किया स्वागत
जागरण संवाददाता, सुपौल: उच्च शिक्षित आदर्श महिला मुखिया सम्मान से सम्मानित सीतामढ़ी जिले के ¨सहवाहिन
जागरण संवाददाता, सुपौल: उच्च शिक्षित आदर्श महिला मुखिया सम्मान से सम्मानित सीतामढ़ी जिले के ¨सहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल के सुपौल आगमन पर स्थानीय भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश झा की अगुवाई में स्थानीय होटल विजय भारती प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मुखिया रितु जायसवाल ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों में आत्मविश्वास का होना अति आवश्यक है। उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने पंचायतों में जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द व समस्याओं को सुने और उसके समाधान की दिशा में अग्रसर हो। ताकि लोगों के बीच अपनत्व का भाव जगे एवं समाज की मानसिकता भी सकारात्मक हो सके। उन्होंने कहा कि मेरे पति पेशे से आईएएस अफसर हैं और वह कभी नहीं चाहते कि मैं गांव में रहूं। परंतु गांव की समस्या को देख मैंने गांव की व्यवस्था को ठीक करना ही अपनी जिम्मेदारी समझी। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, नागेंद्र नारायण ठाकुर,डॉ. विजय शंकर चौधरी, सुरेश कुमार सुमन, सुमन चंद, राजधर यादव, आशीष मिश्रा, विश्वजीत ¨सह, रणधीर ठाकुर, आलोक चौधरी, रितु रागिनी, अरुण चंद्र, मिथिलेश यादव, सत्यप्रकाश माली, पंकज झा, मुकेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।