Move to Jagran APP

हरिनंदन बने पिपरा प्रखंड संघ के अध्यक्ष

प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन में शुक्रवार को प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक की गई। बैठक में मुखिया संघ का गठन कर उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:36 PM (IST)
हरिनंदन बने पिपरा प्रखंड संघ के अध्यक्ष
हरिनंदन बने पिपरा प्रखंड संघ के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, पिपरा (सुपौल)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन में शुक्रवार को प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक की गई। बैठक में मुखिया संघ का गठन कर उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुखिया हरिनंदन मंडल, आदिति स्वाति, मो.मसरुद्दीन, रेखा कुमारी, आयुष्मती रुबी सिंह, विष्णुदेव मंडल, आलिया फिजा, सविता जयसवाल, ललिता देवी, ममता देवी, दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया गया जिसमें सभी नवनिर्वाचित मुखिया को शामिल किया गया। संघ के गठन के बाद उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें उपस्थित मुखिया के सर्व सम्मत राय से निर्मली पंचायत के मुखिया हरिनंदन मंडल को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष पद पर ठाढी भवानीपुर के मुखिया आलिया फिजा का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर महेशपुर मुखिया सविता जयसवाल को चुना गया। सचिव पद पर रतौली पंचायत के मुखिया आयुष्मती रुबी सिंह को चुना गया। संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद हरिनंदन मंडल ने कहा कि पिपरा प्रखंड के तमाम प्रतिनिधियों ने जो मुझे यह पदभार दिया है मैं उसे बखूबी निभाउंगा। कहा कि मुझे जनता ने चुनकर मुखिया बनाया है और आपलोगों ने चुनकर संघ का अध्यक्ष। मैं हर समय जनता व प्रतिनिधियों के हित को ध्यान में रखकर ही कार्य करूंगा। कहा कि विकास के लिए वे जनता का जनादेश मानेंगे। अफसरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर कारी प्रसाद यादव, नवीन कुमार, निशांत कुमार उर्फ नेहरू , पप्पू सिंह, भक्ति मंडल, संजीव मंडल, बिपिन यादव, गजेंद्र यादव, मो. इफ्तखार खां, पुरुषोत्तम चौधरी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.